2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत बंद- बसपा के पूर्व विधायक के बाद अब कांग्रेस की इस नेत्री के खिलाफ भी केस दर्ज

गाजियाबाद में कांगेस की महिला पार्षद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति पर भी भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Apr 2018, 1:47 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद में दलित संगठनों द्वारा भारत बंद के नाम पर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। 12 घंटे से भी अधिक समय तक शहर के लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर रहे। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इशारों पर आंदोलन को भड़काया गया। मेरठ में मेयर के पति और पूर्व विधायक योगेश वर्मा का नाम सामने आने के बाद में गाजियाबाद में भी कांगेस की महिला पार्षद व महिला विंग प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मायादेवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पति पर भीड़ का नेतृत्व करने का आरोप है। पुलिस ने इनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है।

भारत बंद में उप्रदवियों का साथ देने वाले मेरठ के इन वकीलों की सदस्‍यता समाप्‍त

5 हजार लोगों पर केस दर्ज

गाजियाबाद जनपद में 12 थानों में कुल 285 लोगों को नामजद कर करीब 5 हजार अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा, सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विजयनगर में पुलिस की लैपर्ड में आग लगाने और तोड़फोड करने पर अब तक पुलिस 32 लोगों को गिरफ्तार करके अदालत के माध्यम से जेल भेज चुकी है।

पूर्व विधायक की मेयर पत्नी ने पूछा कहां हैं पति, लेडी सिंघम ने जवाब दिया- अब जेल में मुलाकात करना

इन पर लगा लोगों को भड़काने का आरोप

सिहानी गेट थाना इंचार्ज विनोद पांडेय के मुताबिक, नंदग्राम वार्ड-6 से नगर निगम पार्षद व कांग्रेस की महिला विंग की जिलाध्यक्ष मायादेवी और स्थानीय निवासी नीरज ने दलितों के आंदोलन को हवा देने का काम किया। इसके चलते इनके खिलाफ नामजद और डेढ़ सौ से अधिक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर गैर जमानती धारा लगाई गई हैं।

OMG: योगीराज में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा, भाजपा नेताओं ने साधी चुप्पी

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने कहा- पार्टी के लोगों को फंसाया जा रहा है

उधर, कांग्रेस प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र यादव के मुताबिक सोची समझी साजिश के तहत पार्टी के लोगों को फंसाया जा रहा है। हिंसा अगर बढ़ी तो इसके लिए यूपी सरकार जिम्मेदार है। अगर समय पर एक्शन लिया जाता तो बेशकीमती सरकारी प्राॅपर्टी का नुकसान नहीं होता और लोगों को भी मुश्किलें नहीं झेलनी पड़ती।