4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाज़ियाबाद
News Update: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फिर लगी आग-देखें वीडियो
Play video

News Update: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में फिर लगी आग-देखें वीडियो

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Feb 2018, 10:11 PM IST

हापुड़। ट्रेनों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आर रहीं हैं। रविवार को एक बार फिर हापुड़ रेलवे स्टेशन पर काशीविश्वनाथ ट्रेन की लगेज बोगी में आग लग गई। यह ट्रेन नई दिल्ली से बनारस जा रही थी। दरअसल ट्रेन के जिस लगेज कोच में आग लगी है, उसके पीछे ही महिला कोच था। अचानक लगी इस आग से लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने आनन-फानन फायर विभाग को घटना की सुचना दी।

सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गयी और आग पर काबू पाने में लग गई। आग लगी बोगी को ट्रेन से तुरंत डिटैच कर करीब घण्टे भर की मशक्कत के बाद दमकल विभाग व रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग से लगेज बोगी में लाखों रुपए के समान के जलने की आशंका है। जांच के बाद पूरे नुकसान का आंकलन होने पर ही पता चल पाएगा कि कितना नुकसान हुआ है। घटना के समय गनीमत ये रही कि यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। आपको बता दें कि शुक्रवार को ही हापुड़ में सहरसा आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस के इंजन में भी आग लगने की घटना सामने आई थी

एक व्यापारी का जा रहा था लगेज
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की लगेज बोगी में जिस व्यक्ति का माल जा रहा था उसके मुताबिक आग लगने से करीब 2 करोड़ का नुकसान हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली पालम के रहने वाले अनिल शर्मा ने बोगी किराये पर ली हुई थी और इस बोगी में उनका माल दिल्ली से बनारस के लिए जा रहा था, जिसमें दो करोड़ की कीमत के लहँगे-चुनरी, बादाम, काजू के बोरे व मशीनरी का सामान था। वहीं मुरादाबाद डीआरएम अजय सिंघल का कहना है कि अभी आग के कारणों के साथ ही हुए नुकसान की भी जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

image