26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAG की बिल्डिंग में दिवाली की रात हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

वैशाली के सेक्टर-4 स्थित नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की 10 मंजिला सरकारी इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Nov 2018, 12:55 PM IST

cag

CAG की बिल्डिंग में दिवाली की रात हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

गाजियाबाद। दिवाली के दिन जहां सभी लोग खुशियां मना रहे तो वहीं वैशाली के सेक्टर-4 स्थित नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की 10 मंजिला सरकारी इमारत के एक फ्लैट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग पहले फ्लोर पर रहने वाले एक अधिकारी के फ्लैट में लगी। जिसके बाद पूरी इमारत में धुआं भर जाने पर इसमें रहने वाले 39 परिवार के लोग आनन-फानन में बिल्डिंग के बाहर आ गए।

यह भी पढ़ें : रात में घर में सो रहे थे सब, फिर मार्केट में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई भगदड़

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अपने घर की आग बुझाने के दौरान कैग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मामूली रूप से घायल भी हो गए।

जानकारी के मुताबिक वैशाली सेक्टर-4 स्थित रवि टावर में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की 10 मंजिला बिल्डिंग में 39 फ्लैट हैं। इनमें कैग के अधिकारी अपने परिवारों के साथ रहते हैं। बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर आनंद द्विवेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं और वह कैग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं। दिवाली पर उनकी पत्नी और बच्चे गांव गए हुए थे और वह घर में अकेले थे। रात में करीब 8 बजे जब बाजार से अपने घर आए और जैसे ही दरवाजा खोला तो धुएं के गुब्बारे के साथ वह गिर गए। उनके पूरे फ्लैट में आग लगी थी।

यह भी पढ़ें : इस 'नेता' का शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

आग की वजह फ्रिज के पास हुए शॉर्ट सर्क्रिट बताई जा रही है। आग को देख उन्होंने शोर मचाते हुए सोसायटी के गार्ड को मदद के लिए बुलाया। जिसके बाद आनन-फानन में अन्य लोग अपने घरों से निकल कर बिल्डिंग के सामने जमा हो गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग