3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: CMO समेत चार अधिकारी हुए क्वारंटाइन, जानिये पूरा मामला

Highlights . रात दिन करते हैं कोरोना वायरस पीड़ितों का इलाज. बाहर भी उनके संपर्क में आने से कोई न हो पीड़ित. बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए लिया फैसला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 17 Apr 2020, 4:38 PM IST

cmo

गाजियाबाद। कोरोना वायरस की बढ़ती महामारी को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन—2 को 3 मई तक बढ़ाया गया है। आए दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। लोगों के साथ अफसर भी सावधानी बरत रहे हैं। यूपी के गाजियाबाद जिले के सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग के तीन अन्य अधिकारी क्वारंटाइन हो गए हैं। ये होटल में अन्य मरीजों का इलाज कर रहे है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता, डीएमओ (जिला मलेरिया अधिकारी) जीके मिश्रा और डीएसओ (जिला पर्यवेक्षण अधिकारी) डॉ. आरके यादव एक्टिव क्वारंटाइन में गए हैं।

यह भी पढ़ें: रमजान को लेकर दारुल उलूम देवबंदी बोले—नमाज अता करने के लिए पालन करें ये नियम

सीएमओ कोरोना रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए हैं। अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट आनी बाकी हैं। सीएमओ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस बेहद गंभीर बीमारी है। जिसके चलते सरकार पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग भी पूरी सावधानी बरते हुए है। साथ ही पीड़ित मरीजों के इलाज करने में जुटा हुआ है। सीएमओ का कहना है कि जो स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक हैं। वह इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के संपर्क में ज्यादा रहते हैं। उन्हें संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए सभी क्वारंटाइन में गए हैं। उन्होंने बताया कि अपनी ड्यूटी का भी निर्वहन करेंगे और अपने परिवार का ख्याल भी रख रहे है।

उन्होंने बताया कि बाहर निकलने के बाद भी सभी सावधानी बरतते और खुद को सैनिटाइज करने के बाद ही रह कमरे में जाते हैं। इस दौरान अपने परिवार से दूरी बनाई हुई है। परिवार के लोगों से फोन पर ही बात करते है। परिवार के लोगों का ध्यान रखते हुए विशेष सावधानी बरत रहे है।

Coronavirus: गेंहू की कटाई कर रहे किसानों के लिए मुसीबत बने जमाती