इसके बाद पीड़िता ने गुरुवार को कोतवाली में चांद, शाहरुख, शादाब, शाहिद और राशिद के खिलाफ तहरीर दे दी। पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में एसपी सिटी स्लोक कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है और पीड़िता द्वारा पांच युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।