
गाजियाबाद। जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसके पति ने दसवीं के छात्र को अपने घर पर बुलाया। उसके बाद उन्हाेंने उसकी हत्या करने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने छात्र को तेजाब से जलाने की कोशिश भी की। छात्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
वसुंधरा में रहत है दंपती
अंश चौधरी गोविंदपुरम में रहता है। वह ग्रीन फील्ड स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अंश वसुंधरा की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका के संपर्क में था। महिला का पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। अंश का कहना है कि शुक्रवार दोपहर को ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने उसे फोन किया। उसने अंश को जमीन देखने के बहाने बुलाया। वसुंधरा से वे उसको कार से मुरादनगर ले गए। आरोप है कि नवीपुर के जंगल में आरोपी पति और पत्नी ने उस पर चाक से हमला कर दिया। उन्होंने उसके गले पर वार कर उसको घायल कर दिया। इसके बाद वह वहां से शोर मचाता हुआ वहां से भाग निकला। रास्ते में उसे कार सवार मिला तो उसने पुलिस को फोन किया।
आरोपियों को पकड़ा
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंपती को पकड़ लिया। जबकि छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पति और पत्नी के पास तेजाब भी था। मुरादनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला छात्र के बड़े भाई के साथ पढ़ी है। उसका करीब 6 साल से महिला के घर पर आना-जाना था।
Published on:
07 Sept 2019 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
