1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में घमासान, पार्टी कार्यालय में नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे- देखें वीडियो

गाजियाबाद के महानगर पार्टी कार्यालय पर भाजपइयों के दो गुटों में हुआ संघर्ष

2 min read
Google source verification
ghaziabad

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में घमसाना, पार्टी कार्यालय में नेताओं में आपस में जमकर चले लात-घूंसे

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बुरी खबर है। जनपद में गुरुवार को भाजपा की गुटबाजी सड़क पर आ गई। इतना ही नहीं भाजपा नेताआें में आपस में ही जमकर लात-घूंसे चले। पार्टी के महानगर कार्यालय में ही भाजपा के दो गुटों में जमकी जूतमपैजार हुई। इसके बाद शहर में यह चर्चा चली कि इस तरह तो गाजियाबाद से भाजपा की सीट छिन जाएगी।

यह भी पढ़ें:यूपी: हाईवे पर पंक्चर हुई कार ताे यूपी 100 पुलिस टीम ने बदली स्टपनी, जानिए किसकी थी कार

भाजपा कार्यालय पर फूंका महानगर अध्‍यक्ष का पुतला

दरअसल, शुक्रवार को गाजियाबाद के आरडीसी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी का पुतला फूंका। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान आरोप है क‍ि विरोध कर रहे भाजपा नेताओं ने जलता हुआ पुतला भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष और महामंत्री पर फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबक‍ि युवा मोर्चा के महामंत्री ने तीन नामजद समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:लाईसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी की गाेली मारकर हत्या, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

फायरिंग का भी लगाया आरोप

भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्‍यक्ष गौरव चोपड़ा का कहना है कि राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जब कार्यकर्ताओं की मीटिंग चल रही थी, तब सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान समेत 15-20 लोग वहां आ गए। लीलू प्रधान भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वहां उन्‍होंने महानगर अध्‍यक्ष मानसिंह गोस्वामी के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू दिया। आरोप है क‍ि जब उन्‍होंने दूसरे गुट को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने जलता हुआ पुतला उन पर फेंक दिया। इससे उनका हाथ झुलस गया। गौरव चोपड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्‍होंने उनके साथ मारपीट की और तमंचे भी लहराए। गौरव चोपड़ा ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश के बाद आवारा पशु पकड़ने को अब प्रशासन ले रहा इनका साथ, देखें वीडियो

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

इसके बाद भाजपा नेताओं ने सुरेंद्र उर्फ लीलू प्रधान और गुलशन को पकड़ लिया है। उनके बाकी साथी भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि लीलू प्रधान समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा के आरोपी भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी के बाद पिता ने भाजपा पर ही लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

महानगर अध्‍यक्ष पर लगाए आरोप

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष लीलू प्रधान ने बताया कि दूसरे दलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को मानसिंह गोस्वामी ने अच्छे पदों पर आसीन कर दिया है। जो 10 साल से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं, उनको दरकिनार कर दिया गया है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्‍होंने मानसिंह गोस्‍वामी पर अपने चेहतों को नॉमिनेट पार्षद बनाने का भी आरोप लगाया। उन्‍होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वे 14 जनवरी से लखनऊ भाजपा कार्यालय पर धरना देंगे। उन्‍होंने नारा दिया, मान सिंह हटाओ, भाजपा बचाओ। उन्‍होंने कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वहां युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव चोपड़ा गुंडे बदमाशों को लेकर वहां पहुंचे अौर जानलेवा हमला कर दिया। गौरव चोपड़ा पर जातिसूचक शब्‍द कहने का भी आरोप लगाया।