गाजियाबाद. अगर आप किसी से मिलने जाते वक्त अपना विजिटिंग कार्ड देने के आदी हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि अब आपको अपना विजिटिंग कार्ड देने की वजह से जुर्माना भी ढेलना पड़ सकता है। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ गाजियाबाद में एक ठेकेदार के साथ। एक ठेकेदार जब नगर आयुक्त दिनेश चंद सिंह से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना विजिटिंग कार्ड दिया तो उन्होंने झट से ठेकेदार पर 500 रुपए का जुर्माना लगा दिया। दरअसल, ठेकेदार ने नगर आयुक्त को जो कार्ड दिया था वह प्लास्टिक का था, जिसकी सजा उन्हें ततत्काल भुगतना पड़ा।