तेजस चौहान, गाजियाबाद। थाना विजयनगर इलाके में युवक द्वारा मुस्लिम युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ समय बाद ही युवक वहां से फरार हो गया। युवती ने जब युवक के परिजनों से उसके बारे में पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़िता जब शिकायत करने थाना विजय नगर पहुंची तो उससे बदसलूकी की गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने सीओ फर्स्ट को जांच सौंप दी है। वहीं, पीड़िता ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।