हिंडन एयरपोर्ट के शुरू होने से एनसीआर और वेस्ट यूपी के लोगों को काफी फायदा होगा। अभी तक उन्हें विमान पकड़ने के लिए दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट जाना पड़ता है। गाजियाबाद में एयरपोर्ट शुरू होने के बाद वे दिल्ली जाने से बच जाएंगे। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट का भी काफी बोझ कम हो जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़, जैसलमेर, गोरखपुर, इलाहाबाद, कन्नूर, लखनऊ, चंडीगढ़, आगरा, कानपुर, बनारस, मुंबई, हरियाणा, जयपुर और पटना समेत कुल 18 शहरों के लिए उड़ान सेवा मिलेगी।