1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरिये की वजह से 3 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, 43 लोग भी पहुंच गए सलाखों के पीछे, जानिए कैसे

क्या कभी सुना है कि सरिये की वजह से तीन पुलिस अफसरों पर गाज गिर सकती है और 43 लोग सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 May 2018, 4:08 PM IST

up police

सरिये की वजह से 3 पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, 43 लोग भी पहुंच गए सलाखों के पीछे, जानिए कैसे

गाजियाबाद। क्या कभी सुना है कि सरिये की वजह से तीन पुलिस अफसरों पर गाज गिर सकती है और 43 लोग सलाखों के पीछे पहुंच सकते हैं। सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन यह हकीकत है। मामला गाजियाबाद जिले का है जहां पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते दो थानों के प्रभारी समेत तीन पुलिस अफसरों को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें : एक बच्चे की मां अपने से आधी उम्र के लड़के से करना चाहती है शादी, जानिए क्यों

क्या है पूरा मामला

मामला सरिया माफियाओं से जुड़ा हुआ है जो कि हाईवे पर सरिये से लदे ट्रकों को लूटकर उसकी सप्लाई मार्केट में कर देते थे। बताया जा रहा है कि जेल में बैठे गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग और गैंगस्टर रवि काणा इस पूरे सिंडिकेट को चला रहे हैं। उनके लिए सरिया से इकट्ठा हुआ पैसा हथियार खरीदने का जरिया था। यह हथियार विदेशों से खरीदे जाने की बात सामने आ रही है। एसएसपी की टीम ने मामले में 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :यूपी के इस शहर में दो पक्षों में संघर्ष, गोली चलने से मची भगदड़

माफिया का जेल और इंटरनेशनल हथियार तस्कर कनेक्शन

हाईवे पर चलने वाले सरिये से लदे ट्रकों से पूरा मामला जुड़ा हुआ है। इन ट्रकों को लूट लिया जाता है या फिर ट्रक ड्राइवर की मिलीभगत से सरिया गायब कर दिया जाता है। इसके बाद उसे मार्केट में बेचा जाता है। यह गोरखधंधा पिछले कई साल से चल रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब विजयनगर में सतीश यादव नाम के सरिया माफिया को एसएसपी ने अरेस्ट किया। उसके बाद एक के बाद एक तार खुलते चले गए और कुल 43 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : इस दिन देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 200 साल तक भी नहीं होंगे गड्ढे

गैंगस्टर से जुड़े तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह पूरा खेल गैंगस्टर सुंदर भाटी और रवि काणा से जुड़ा हुआ है। गैंगस्टर सुंदर भाटी की अनिल दुजाना गैंग से काफी समय से दुश्मनी चली आ रही है और कई गैंगवार हुए हैं। सरिया के इस गोरखधंधे से जो पैसा कमाया जाता है वह महंगे हथियार खरीदने में इस्तेमाल होता है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से लेकर दूसरे देशों से स्मगलिंग कर के आधुनिक हथियार इसी पैसे से मंगवाए जाते थे। गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई बार इन हथियारों का उपयोग भी सामने आ चुका है। हालांकि पुलिस पर खुलकर नहीं बोल रही लेकिन गाजियाबाद एसएसपी ने हथियार वाले सवाल पर मामले की जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें : पहली बार अभियान में शामिल होगी यह वैक्सीन, बच्चों को मिलेगी राहत

इन पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि विजयनगर थाना इंचार्ज और कवि नगर थाना इंचार्ज समेत हाइवे पुलिस चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। बरामद किए गए सरिया की कीमत करीब ढाई करोड रुपए आंकी जा रही है।