
बढ़ते प्रदूषण के बीच यूपी के इस शहर में प्राइवेट 243 वाहनों को किया गया सीज
गाजियाबाद. एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इस रिपोर्ट के साथ ही जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए सभी निर्माण कार्यों पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही सड़कों पर फैले बिल्डिंग मैटेरियल पर भी पूरी तरह सख्ती बरती जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ बिल्डर्स पर जुर्माना भी लगाया गया है । उधर लगातार बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए एनजीटी ने भी आदेश जारी किए हैं कि दिल्ली एनसीआर में 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहन और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए सीज किए जाएं। एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए गाजियाबाद संभागीय परिवहन विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है । अभी तक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा डीजल के 10 साल पुराने वाहन और पेट्रोल के 15 साल पुराने कुल 243 वाहनों को सीज किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- चार किन्नरों ने अकेले पाकर युवक के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे होश
इस पूरे मामले में एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में रजिस्टर्ड प्राइवेट वाहनों की कुल संख्या एक लाख है। जबकि कमर्शियल वाहनों की संख्या 75,000 है । उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद से 10 साल पुराने 1620 डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल के 250 ऐसे वाहन जिन की मियाद पूरी हो चुकी थी। वह विभाग से एनओसी ले जा चुके हैं ।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि 10 साल पुराने 203 डीजल वाहन और 15 साल पुराने कुल 40 पेट्रोल चलित वाहनों के पंजीयन निरस्त किए जा चुके हैं । फिलहाल विभाग के द्वारा इस तरफ कार्रवाई निरंतर जारी है । उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
Published on:
1 Nov 2018, 3:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.