22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर की तस्वीर बदलने के लिए खर्च होंगे 773 करोड़ रूपये

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 893 करोड की आय और 773 करोड के खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

2 min read
Google source verification
yogi

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के दौरान बीजेपी से सुनील यादव गहमागमी के बीच कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष चुन लिए गए। कार्यकारिणी बैठक के दौरान 893 करोड की आय और 773 करोड के खर्च के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। बजट पर चर्चा किए जाने के दौरान मीडिया को दूर रखे जाने के हालात पैदा होने पर जोरदार हंगामा हुआ। इसके बाद मेयर आशा शर्मा को अपने फैसले को वापस लेना पड़ा। महापौर आशा शर्मा ने कहा बजट को मुख्य तौर से मंजूरी सदन बैठक से दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : Video : प्रॉपर्टी के लिए भतीजे ने चाचा-चाची को ऐसे उतारा मौत के घाट

220 करोड़ से खुलेगी राजनैतिक पाठशाला

नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बताया कि दिल्ली से लगे गाजियाबाद में 220 करोड़ की लागत से राजनैतिक इंस्टीटयूट खोला जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा इसके लिए बजट में साठ करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है। यहां पर छात्रों को राजनीति के हुनरों की टिप्स दी जाएगी।

गाजियाबाद में खुलेगी कान्हा गौशाला

करहेड़ा स्थित कान्हा उपवन के साथ कान्हा गौशाला का भी निर्माण किया जाएगा। गौशाला में एक हजार गाय और तीन हजार नंदी रखने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जल निगम के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो जल्द शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब निगम के द्वारा अवैध कब्जे से मुक्त करायी जा रही जमीनों की रखवाली सेना से सेवानिवृत लोग करेंगे। इसके लिए शासन के द्वारा 25 जवानों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Video: एंटी रोमियो स्क्वायड हुई नाकाम, तो लोगों ने मजनू का कर दिया ये हाल

दस मिनट सभा स्थगित करने के बाद लगी मुहर

निगम के सभागार कक्ष में बैठक में सुबह 11 से साढे 11 बजे के बीच नामांकन की प्रक्रिया रखी गई थी। बीजेपी से बिजेंद्र चैहान द्वारा सुनील यादव और बसपा से प्रवीण बसोया के नाम का प्रस्ताव नरेश जाटव के द्वारा रखा गया। उपस्थित नौ सदस्यों में से सात बीजेपी सदस्यों के द्वारा अपने समर्थन की घोषणा कर दी गई। अंतिम क्षणों में सुनील यादव के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए जाने की घोषणा की गई। इसी के साथ दस मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग