28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका के चलते पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मृतक लड़की की दोस्ती पड़ोस के एक लड़के से थी। मृतक लड़की के परिजनों की मानें तो लड़का और लड़की दोनों के अवैध संबंध थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Oct 2018, 8:23 PM IST

woman family

युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका के चलते पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

हापुड़। यूपी के हापुड़ में ऑनर किलिंग की वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया। वारदात की सूचना पुलिस को घटना के कई घंटों बाद मिल सकी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू की। जहां एक ओर मृतका के परिजनों ने अपनी बेटी की आत्महत्या करने की बात कहकर, इस पूरे मामले को दूसरा मोड़ देने का प्रयास किया। तो वहीं घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास से गुजरने वाली सड़क पर ताजा खून के निशानों ने इस घटना का रुख मोड़ दिया । लड़की के परिजनों द्वारा बेहद गोपनीय ढंग से लड़की का आधी रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया । पुलिस ने मौके से ब्लड के सैंपल सहित अंतिम संस्कार के बाद लड़की के शव के अवशेषों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने लड़की के दो भाइयों सहित लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा भाई, परिजनों में मचा कोहराम

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मृतक लड़की की दोस्ती पड़ोस के एक लड़के से थी। मृतक लड़की के परिजनों की मानें तो लड़का और लड़की दोनों के अवैध संबंध थे। 13 अक्टूबर की सुबह लड़की और लड़का कहीं चले गए । शाम के समय घर लौटने पर लड़की अपने घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई, जिसके बाद लड़की का प्रेमी उसे अपने घर ले आया। लड़की लड़के से उसके साथ रहने की बात कह रही थी। जबकि लड़के के परिजनों ने लड़की से उसके घर वापस जाने की बात कही थी। लड़की ने इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें-ESI अस्पताल में भिड़े डॉक्टर्स और मरीज, प्रेगनेंट महिला की बिगड़ी तबीयत, पड़े लेने के देने

किसी तरह लड़के के परिजन लड़की को उसके घर छोड़कर आए । शाम के करीब 7 बजे लड़की अपने परिजनों के पास पहुंच गई। घर पहुंचने के चंद घंटों बाद ही लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई । जिसके चलते परिजनों ने आधी रात को ही लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। लड़की की मौत और उसके आनन-फानन में हुए अंतिम संस्कार ने इस पूरी घटना पर कई सवाल खड़े कर दिए। जहां घर के पास ही एक खेत में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ देखा गया। सड़क पर खून के निशान देख कर लोगों में दहशत भर गई।

यह भी देखें-खतौली पुलिस ने किया तमंचा फैक्ट्री का खुलासा

मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पड़े खून के सैंपल जांच के लिए ले लिए। साथ ही पुलिस ने लड़की की चिता से शव के अवशेषों को भी सैंपल के लिए लिया है। हापुड़ डीएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ऑनर किलिंग की आशंका के चलते पुलिस ने लड़की के दो भाइयों सहित लड़की के प्रेमी को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। लड़की के परिजन इस घटना को आत्महत्या बताने का प्रयास कर रहे हैं तो वहीं प्रेमी के परिजन व मृतक लड़की के रिश्तेदार दबी जुबान में इस पूरी घटना को ऑनर किलिंग से जोड़ कर देख रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग