
हापुड़ की लेडी सिंघम ने जंगल की घेराबंदी कर चार बदमाशों को दबोचा
हापुड़. थाना बहादुरगढ़ की लेडी सिंघम मनु चौधरी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बहादुरगढ़ इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने रंगदारी मांगने वाले चार बदमाशों को जंगल में कॉम्बिंग कर गिरफ्तार किया है। घंटो चली कॉम्बिंग के बाद इंस्पेक्टर मनु चौधरी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी और पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले चार शातिर बदमाशों को हथियारों और भारी मात्रा में कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। हालांकि, इस कॉम्बिग के दौरान कई बदमाश जंगलों के रास्ते भागने में कामयाब भी हो गए। पुलिस अब भी इन बदमाशों की तलाश कर रही है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मामले में पुलिस रविवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। पकड़े गए बदमाश बड़े ही शातिर बताएजा रहे हैं। ये लोग बड़े व्यापारियों से रंगदारी मांगा करते थे और फिर बड़ी-बड़ी घटनाओ को अंजाम दिया करते थें, जिनकी पुलिस पिछले 15 दिन से तलाश कर रही थी और जब आज बहादुरगढ़ पुलिस को इनकी जानकारी मिलती तो इंस्पेक्टर मनु चौधरी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ जंगलों की तरफ निकल पड़ती है। जहां बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से कॉम्बिंग कर चार बदमाशों को दबोच लिया, लेकिन कई बदमाश जंगलों के रास्ते भागने में कामयाब रहे। पुलिस अब भी इन बदमाशों की तलाश में है।
Published on:
29 Sep 2018, 8:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.