28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING: बेटी को स्कूल छोड़कर घर जा रहे युवक की ‘तार’ से आई मौत

एक युवक अपनी बच्ची को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था, तभी एक तार ने उसकी जान ले ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 26 Jul 2018, 2:42 PM IST

rain

फोटो

गाजियाबाद। गुरुवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद समेत कई शहरों की रफ्तार मानों थम सी गई है। वहीं इस बीच शहर भर के कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक ऐसी भी खबर आई कि एक युवक अपनी बच्ची को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था। तभी एक तार ने उसकी जान ले ली। अब आप सोच रहे होंगे कि भला तार से कैसे मौत हो गई। तो बता दें कि बारिश के कारण हर तरफ जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रसाशन व अधिकारियों की लापरवाही का अंजाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है

यह भी पढ़ें : शाहबेरी और गाजियाबाद में 3 इमारत गिरने केे बाद अब ग्रेटर नोएडा में गिरा 3 मंजिला मकान

दरअसल, शिप्रा सनसिटी में बिजली के नंगे तार पर पैर पड़ने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों का आरोप है कि प्रशासन व बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही शहर में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

बता दें कि गाजियाबाद में आए दिन बच्चों समेत लोगों की मौत अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रही है। हाल ही में सीवर के खुले ढक्कन भी कई बच्चों व लोगों की जान ले चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन है कि जागने का नाम ही नहीं ले रहा। जिसका अंजाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार का एलिवेटेड रोड बना स्विमिंग पूल, देखें, तैरती गाड़ियों के नजारें

इसके अलावा वसुंधरा इलाके में भी जमीन धंसने से लंबा जाम लग गया। जिसके बाद कड़ी मश्क्कत के बाद लोग अपने दफ्तर व घर पहुंच सके। वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रज्ञा कुंज और वार्तालोक के करीब 50 फ्लैटों और मेवाड़ कॉलेज को खाली कराया है। साथ ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।

यह भी देखें : गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में वार्तालोक सोसाइटी के पास सड़क धंसी

बताया जा रहा है कि एक बिल्डर द्वारा वार्तालोक सोसाइटी के पास पिछले कई सालों से अपने प्रोजेक्ट को लेकर खुदाई की गई थी। जिसे अभी तक भी पूरा नहीं किया जा सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी न तो इसमें पुलिस ने और न ही प्रशासन ने बिल्डर के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया। जिसके चलते आज सड़क धंस गई। जिसमें बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग