शहीद नगर निवासी मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा को शहीद नगर में अवैध रूप से संचालित जैकिट फैक्ट्री में हुई 13 लोगो को मौत, फरुखनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई 5 लोगो की मौत, शहीद नगर में डेयरी संचालक सिंघासन यादव हत्याकांड की मानव अधिकार आयोग में पैरोकारी करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने पर फैक्ट्री माफियाओ की और से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा को जिले के तत्कालीन एसएसपी दीपक कुमार द्वारा तीन मार्च 2017 को साहिबाबाद थाने से एक सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराया था।