पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस बहुत जल्द ही घटना स्थल पर पहुंच गयी। पुलिस को देखकर मनोज गुप्ता तमंचा हाथ में लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले जांच कर रही है। जिस हथियार से गोली चलाई गई वो भी अवैध है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।