
एसएसपी के पास पहुंचा पति, बोला- साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ
गाजियाबाद. मसूरी इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ गाजियाबाद के एसएसपी से गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसएसपी से कहा है कि मुझे मेरी पत्नी से बचा लो वरना वह मेरी हत्या करा देगी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एसएसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी थानाध्यक्ष को जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मसूरी इलाके के आकाश नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी जान का खतरा बताते हुए गाजियाबाद के एसएसपी को एक शिकायत पत्र दिया है, जिसमें लिखा गया है कि उसकी शादी दिल्ली की रहने वाली एक युवती के साथ 14 मई 2012 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता रहा और उसकी पत्नी ने एक बेटा और एक बेटी को भी जन्म दिया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन बाद उसे अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक हुआ तो उसने इस मामले की तहकीकात करनी शुरू कर दी। इसी बीच उसे पता लगा कि जब वह अपने काम पर चला जाता है तो उसके घर गैर मर्द आते-जाते हैं। उसने अपनी पत्नी से इसका विरोध किया तो पत्नी ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से भी की है, लेकिन स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस कारण उसकी जान को लगातार खतरा बना हुआ है। उसका कहना है कि 10 मई को जब वह काम पर गया था तो उसकी पत्नी चार दोस्तों के साथ एक वाहन लेकर घर पहुंची और घर के सामान के साथ 70 हजार रुपये और सभी कपड़े लेकर जाने लगी। मोहल्ले वालों को शक हुआ तो उन्होंने रोकने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के साथ आए युवकों ने मोहल्ले के लोगों के साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज की।
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी कई दिन के लिए अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने चली जाती है, जिसका वह लगातार विरोध करता है। अब उसे यह खतरा बना हुआ है कि कहीं उसकी पत्नी उसके दोनों बच्चों और उसकी हत्या न करा दे। इसलिए शुक्रवार को पीड़ित ने गाजियाबाद के एसएसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गाजियाबाद के एसएसपी ने मसूरी थाना अध्यक्ष को इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
18 May 2019 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
