महज एक साल के भीतर गाजियाबाद में 654 करोड़ रूपए का निवेश सभी 10 औद्योगिक क्षेत्रों में होगा। यूपीएसआईडीसी, जिला प्रशासन सहित नगर निगम और जीडीए सभी के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। आने वाले एक साल में शहर में 654 करोड़ रूपए विभिन्न कंपनियों द्वारा निवेश किया जाएगा। इसमें से 162 करोड़ रूपए के 43 एमओयू साइन हो चुके हैं। निवेश करने वाली कंपनियों में ऑटो पार्टस, रबर उद्योग, इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली कम्पनियां शामिल होंगी। यूपीएसआईडीसी विभाग के अधिकारियों केस मुताबिक गाजियाबाद खास तौर पर मैन्यूफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। पहले भी गाजियाबाद इंजीनियरिंग गुड्स के लिए जाना जाता था , फिर से उसे वहीं पहचान दिलाने की कोशिश की जाएगी।