1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jain Muni Tarun Sagar की अंतिम यात्रा में भारी बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब, लगा भीषण जाम, देखें वीडियो

Jain Muni Tarun Sagar ji Maharaj Funeral : जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार मुरादनगर स्थित तरुणसागरम तीर्थस्थल पर किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Sep 2018, 5:13 PM IST

jain muni tarun sagar

जैन मुनि तरुण सागर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगा भीषण जाम, देखें वीडियो

गाजियाबाद। जैन मुनि Tarun Sagar Maharaj की अंतिम यात्रा दिल्ली से मुरादनगर तक पैदल ही निकाली गई। उनके भक्तों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधों पर ही दिल्ली से मुरादनगर तक ले जाकर अन्य भक्तों को दर्शन कराए। इस दौरान भारी जन सैलाब उमड़ा। दिल्ली से लेकर गाजियाबाद तक जिस सड़क से वह निकले वहां पूरी तरह जाम लगा रहा। जैसे ही उनकी अंतिम यात्रा गाजियाबाद में पहुंची तो पहले से ही उनके भक्त बड़ी संख्या में सड़क के दोनों तरफ खड़े हो गए और गाजियाबाद में हिंडन नदी से मेरठ रोड पर करीब 4 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया।

यह भी पढ़ें-जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज का निधन, यहां होगा अंतिम संस्कार

हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा जाम को खुलवाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन सभी कोशिशें नाकाम होती नजर आईं। इस बीच उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी तो जाम के अंदर स्कूल की बसें भी बुरी तरह से फंसी हुई थीं। यानि छोटे बच्चे स्कूल से अपने घर जा रहे थे तो उन्हें भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। 4 किलोमीटर लंबे जाम को खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। खुद पुलिस के आला अधिकारी भी जाम को खुलवाने में लगे रहे। इसके अलावा 2 एंबुलेंस भी भीषण जाम के अंदर फंसी रही हालांकि अन्य लोगों ने एंबुलेंस को भी निकालने का काफी प्रयास किया। लेकिन जाम इतना भीषण लगा था। की गाड़ियां हिल तक नहीं पा रही थी क्योंकि उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ सड़क पर पैदल ही चल रही थी। इसके अलावा उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी मौजूद था।

उधर रुक-रुककर बारिश भी हो रही थी, जिसके कारण और लंबा जाम लगा गया। हालांकि अंतिम यात्रा के साथ भी पुलिस प्रशासन की गाड़ियां चल रही थीं। किसी को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो लेकिन उसके बावजूद भी लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। उधर सड़क के किनारे खड़े तरुण सागर के भक्त अपने चहेते महाराज की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए।

यह भी देखें-जैन मुनि तरुण सागर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा के दौरान तरुण सागर अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा तरुणसागर तेरा नाम रहेगा, मां का बेटा कैसा हो तरुण सागर जैसा हो के नारे तरुण सागर के भक्तों ने लगाए। इस बीच Tarun Sagar Ji Maharaj के भक्तों का कहना था कि उनके महाराज उनकी आंखों के सामने से हमेशा के लिए चले गए हैं। इसलिए हम उनकी एक झलक जरूर देखना चाहते हैं।