
गाजियाबाद। सरकारी इंटर कॉलेजों में फर्जी डिग्री के नाम पर नौकरी लेकर जमकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। जी हां, गाजियाबाद के सबसे पुराने एमएमएच इंटर कॉलेज में किसी टीचर नहीं बल्कि प्रिंसिपल ने इस तरीके का कारनामा है। दरअसल प्रिसींपल ने पहले छठी से बारहवीं क्लास तक बुलन्दशहर और गाजियाबाद दोनों ही जगह से एक साथ पढाई की। बाद में एक को कैसिंल करा दिया गया। इतना ही नहीं इसी तरीके से बीएड और पीएचडी भी एक साथ ही कर डाली। जबकि विवि के नियमों के हिसाब से भी कोई स्टूडेंट एक साथ दो कोर्स की उपाधि नहीं ले सकता है।