इन कारणों से होता है कमर दर्द
जेपी हाॅस्पिटल के स्पाइन स्पेशलिस्ट डाॅ प्रमोद सैनी ने घर या आॅफिस में एक ही पोजिशन में काम करने की वजह से पीठ दर्द की शुरूआत होती है। हमारी पीठ की संरचना बहुत जटिल होती है, यह पेशियों, लिगामेन्ट, टेंडन, हड्डियों से बनी होती है। इनमें से किसी भी हिस्से में परेशानी पीठ दर्द का कारण बन सकती है। हेवी लिफ्टिंग, बार-बार हिलने डुलने या घण्टों एक ही जगह पर बैठे रहने से भी दर्द बढ़ जाता है। इसका सबसे मुख्य कारण लम्बे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहना पीठ दर्द का कारण बन जाता है।