8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक मदन भैया ने उठाया स्कूलों को नियम विरूद्ध भूमि आवंटन का मामला, जीडीए खंगाल रहा कुंडली

खतौली से विधायक मदन भैया ने विधानसभा सत्र के दौरान जीडीए द्वारा स्कूलों को आवंटित भूमि का मामला उठाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Pradeep Bansal

•

Updated: 28 Feb 2023, 9:59 PM IST

विधायक मदन भैया ने उठाया स्कूलों को नियम विरूद्ध भूमि आवंटन का मामला, जीडीए खंगाल रहा कुंडली

विधायक मदन भैया ने उठाया स्कूलों को नियम विरूद्ध भूमि आवंटन का मामला, जीडीए खंगाल रहा कुंडली

खतौली से विधायक मदन भैया ने विधानसभा सत्र में जीडीए द्वारा स्कूल आवंटन का मामला उठाया है। ये मामला लगभग पांच साल पुराना है। इस मामले में मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें गाजियाबाद में प्राइवेट स्कूलों को भूमि का आवंटन नियमों के विपरीत किए जाने का आरोप है। इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने ऐसे 32 स्कूलों को चिन्हित किया था। जिन पर अनुबंध शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने का आरोप है।
खतौली विधायक मदन भैया ने जन शिकायत पर सदन में जानकारी मांगी है। बताया जाता है कि नगर विकास मंत्री ने प्राधिकरण अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट मांगी है।
जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का इस मामले में कहना है, विकास मंत्री द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद से सभी आठ जोन के प्रवर्तन प्रभारियों से आख्या एकत्र कर शासन को भेजी जा रही है।
2018 में उठाया था मामला
इस पूरे प्रकरण में साहिबाबाद निवासी एक व्यक्ति द्वारा 5 अप्रैल 2018 को जन शिकायत के माध्यम से मामला उठाया था। शिकायत के अनुसार सूची में शामिल स्कूलों ने जीडीए द्वारा आवंटित भूमि में लीज की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। आरोपी स्कूलों ने प्राइमरी शिक्षा के लिए आवंटित भूमि पर हाईस्कूल व इंटर स्कूल का विस्तार कर दिया है। जो लीज की शर्तों का उल्लंघन है।
सूची में वैशाली के कुछ स्कूल शामिल हैं। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि सभी आठ जोन के प्रवर्तन विभाग से वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। लीज की शर्तों के उलंघन या अन्य अनियमितता के विरुद्ध कड़े कदम उठाते हुए शासन को अवगत करया जाएगा।