इस मौके पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने कहा कि जहां जरूरत पड़ती है बीजेपी वहां गाय का मांस बेचकर सरकार बनाती है और वहीं कहीं पर गाय के नाम पर लोगों को आतंकवादी बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा गाय पर राजनीति करती है, लेकिन गाय की सुरक्षा की इन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं है। अगर ये गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देंगे तो असम, गोआ, मणिपुरम और मेघालय में गाय को कैसे कटवाएंगे। उन्होंने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को यह बताना होगा कि प्रदेश कहा जा रहा है। वहीं, पुलिस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना स्थल पर सबूत मिटाने का काम किया ।