गाजियाबाद। पति की मौत के बाद अकेली पड़ चुकी महिला जैसे तैसे अपना समय काट रही थी। इसी दौरान एक पड़ोसी उसका हमदर्द बन गया।जिसके बाद महिला अपनी पांच साल की बेटी को लेकर शख्स के साथ लिव इन में रहने लगी।लेकिन जिसको उसने अपना मानकर सब कुछ सौंप दिया।उसी शख्स ने महिला के काम पर जाने के बाद बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम को दिया।उसकी मां को इसका पता घर लौटने पर लगा। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।