यहां जमा होंगे नामांकन-पत्र
नगर पालिका परिषद खोड़ा कॉलोनी एवं नगर पंचायत डासना के लिए नामांकन का कार्य MB गर्ल्स इंटर कॉलेज में कराए जाने का निर्णय लिया गया, जबकि नगर पालिका परिषद मोदीनगर, मुरादनगर तथा नगर पंचायत निवाड़ी के दयानंद इंटर कॉलेज मोदीनगर में नामांकन का कार्य किया जाएगा। वही, नगर पालिका परिषद लोनी के लिए वर्धमान इंटर कॉलेज लोनी में नामांकन किए जाने की व्यवस्था की गई है।