23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / यूपी में 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट

यूपी में 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया बड़ा अपडेट

UP Weather Rain Update: यूपी में मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश को लेकर भी IMD ने अपडेट दिया है। आइए जानते हैं क्या है मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Suvesh shukla

•

Updated: 23 Dec 2023, 8:55 PM IST

Meteorological Department gives update regarding rain Yellow alert in UP till December 25

IMD Rain Update: उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर तक येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट में बारिश को लेकर भी अपडेट दिया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। प्रदेश में 25 दिसंबर तक मौसम कैसा रहेगा इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास बना हुआ है।

जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अपने नए अपडेट में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में ठंड औसत रही। तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यूपी में न्यूनतम तापमान नजीबाबाद, कानपुर और फुरसतगंज में 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश को लेकर क्या कहा मौसम विभाग ने?
बारिश को लेकर भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश की बात करें तो अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम अभी शुष्क ही रहने वाला है।