5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरादनगर हादसा : कमीशन के खेल का बड़ा खुलासा ! गिर सकती है कई अफसरों पर गाज

मुख्य आराेपी ठेकेदार अजय त्यागी ने पुलिस पूछताछ में बताया अधिकारियों काे भी जाता है भारी-भरकम कमीशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 5 Jan 2021, 6:42 PM IST

ajay_tyagi-2.jpg

ahay tyagi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) मुरादनगर श्मशान हाद्से के मुख्य आराेपी अजय त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में बड़े खुलासे हाेने की बात सामने आ रह है। दरअसल अजय त्यागी ने पुलिस पूछताछ में कमीशन के बड़े खेल का खुलासा किया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भी एक सवाल के जवाब में अजय त्यागी ने 30 से 32 प्रतिशत तक कमीशन देने की बात स्वीकारी है।

यह भी पढ़ें: Video सहारनपुर में ग्रामीणों ने गुलदार के बच्चे काे पीट-पीटकर मार डाला

यानी साफ है कि अब इस मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। मानवाधिकार आयाेग ने भी इस दुखद दुर्घटना का संज्ञान ले लिया है और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस मुखिया से चार सप्ताह में पूरे मामले की विस्तृत रिपाेर्ट मांग ली है। दुर्घटना के बाद नगर पालिका ईओ समेत जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: जानिये, कौन है अजय त्यागी, जिसके कारण 25 लोगों की हुई मौत, कई महिलाओं का उजड़ा सुहाग... अनाथ हुए बच्चे

पुलिस ने चाराें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर चुकी है। अब इनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पालिका में कमीशन का बड़ा खेल चलता था। इस दुर्घटना में करीब 25 लाेगाें की माैत हुई है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद विराेधी दलों ने यूपी सरकार काे भी घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इस मामले में आराेपियाें के खिलाफ NSA की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।