गाजियाबाद। कमला नेहरु नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। बटालियन के मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 6:30 बजे सरदार पटेल जी की प्रतिमा को नमन करने के बाद बटालियन के पदाधिकारी एवं जवानों द्वारा एकता के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ लगाई गई।