27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाजार में जंगली जानवर देख मच गई भगदड़, अब पुलिस कर रही रखवाली, देखें वीडियो

Highlights: -आरोप है कि वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा -नील गाय की रखवाली करने में फिलहाल स्थानीय पुलिस जुटी हुई है -वह किसी वाहन से टकरा गई, जिसके कारण घायल हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Jan 2020, 2:22 PM IST

screenshot_from_2020-01-29_13-47-29.jpg

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर के मेन बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों ने घायल अवस्था में एक नील गाय को दौड़ते हुए देखा। बताया जा रहा है कि पिछले 5 घंटे से नीलगाय बाजार में इधर-उधर दौड़ती। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें : NRC के विरोध में कांग्रेस लेकर आ रही NRU, देशभर में हो रही चर्चा

आरोप है कि इसके बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि इस नील गाय की रखवाली करने में फिलहाल स्थानीय पुलिस जुटी हुई है। माना जा रहा है कि नील गाय जंगल से जिस वक्त रिहायशी बस्ती या सड़क की तरफ आई तो उसी दौरान वह किसी वाहन से टकरा गई। जिसके कारण यह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: स्वर्णिम भारत' कैम्पेन के तहत बच्चों ने उठाया प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ भारत निर्माण का बीड़ा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस तरह से यह जंगली जानवर रिहायशी बस्ती में आया है और लगातार वन विभाग को सूचित किया जा रहा है। उसके बावजूद भी कोई कर्मचारी जब वहां नहीं पहुंचा है। इससे वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग