11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 महीने पर दफना दिया था शव, अब अचानक निकालने पहुंचे अधिकारी

Highlights -परिजनों के द्वारा कब्र ना पहचाने जाने के बैरंग लौटना पड़ा -परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Aug 2020, 11:35 AM IST

गाजियाबाद। जनपद के थाना मसूरी इलाके में 4 महीने बाद जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ डासना के कब्रिस्तान में कब्र से शव निकालने के लिए पहुंचे। हालांकि अधिकारियों को बेरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, मामला जनपद की डासना कॉलोनी का है। जहां पर 4 माह पूर्व एक विवाहिता की डिलीवरी के दौरान मौत हुई थी। लेकिन परिजनों के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए और कोर्ट के माध्यम से बाद में दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया गया।

इस पूरे मामले की गहनता से जांच के लिए 4 महीने बाद जिलाधिकारी के आदेश पर आज प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ डासना के कब्रिस्तान में कब्र से शव निकालने के लिए पहुंचे। लेकिन परिजनों के द्वारा कब्र ही नहीं पहचानी गई 4 माह बीत जाने के कारण वहां की जमीन समतल पाई गई और उसकी क़ब्र के आसपास अन्य कब्र भी दिखाई दी ।बहराल काफी माथापच्ची के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल को बैरंग लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार डासना इलाके में रहने वाली रुखसाना पत्नी चांद मोहम्मद कि 4 महीने पहले 15-16 अप्रैल के आस -पास डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।जिसके बाद महिला के परिजनों के द्वारा उसकी ससुराल वालों पर दहेज हत्या और उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए और कोर्ट के माध्यम से 4 महीने बाद रुखसाना के ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए नायब तहसीलदार अभिषेक शाही पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। साथ में महिला के परिजनों के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे। लेकिन उनमें से कोई भी रुखसाना की कब्र को नहीं पहचान पाया। क्योंकि इस दौरान रुखसाना की कब्र के आसपास और दूसरी खबर भी मौजूद थी। कहीं गलती से दूसरी कब्र ना खोद ली जाए ।इसलिए रुखसाना के परिजनों ने कब्र को पहचानने से लिखित में इंकार कर दिया ।बहराल काफी जद्दोजहद और दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कब्र को खोदने गई पूरी टीम को वापस लौटना पड़ा।

रुखसाना के भाई ने भी बताया कि 4 महीना बीत जाने के बाद अब वह उसकी कब्र नहीं पहचान पा रहे हैं। उधर कब्र खोदने गए नायब तहसीलदार अभिषेक शाही ने भी बताया कि कोर्ट के आदेश पर कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए पूरी टीम डासना के कब्रस्तान पहुंची। लेकिन मृतक रुखसाना की कब्र को उनके परिजन या स्थानीय लोग नहीं पहचान सके। जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा है। अब आगे की अन्य कार्रवाई की जाएगी।