26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदाेलन : गाजीपुर बॉर्डर पर किसानाें की दुर्दशा दिखाती प्रतिमाएं बना रहे उड़ीसा के कलाकार

करीब एक महीनें में बनकर तैयार हाे जाएंगी प्रतिमाएं कलाकार दावा प्रतिमाओं में दिखेगी किसानाें की दुर्दशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Feb 2021, 10:36 AM IST

img_20210220_094107_1.jpg

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रतिमा बनाता कलाकार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद. उड़ीसा से आए कलाकार गाजीपुर बॉर्डर पर किसानाें की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इन कलाकारों का कहना है कि तैयार प्रतिमाएं खुद ही बताएंगी कि किस तरह से यह तीन कृषि कानून किसानाें की कमर ताेड़ देगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: अपहरण के बाद चार साल की मासूम से दुष्कर्म

किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए तमाम पार्टियां किसानों को अपना समर्थन देने में जुटी हैं। दूर-दराज से लाेग गाजियाबाद पहुंच रहे हैं और किसान आंदाेलन काे अपना समर्थन दे रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को तेलंगना बिहार से आया एक प्रतिनिधिमंडल राकेश टिकैत से मिला उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर कृषि कानून काे लागू नहीं हाेने देना है। तेलंगाना से पहुंचे सांसद रेवन्त रेडी ने कहा उनके यहां भी कृषि कानूनों का विराेध हाे रहा है। उधर बिहार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भी कहा वह बिहार में कृषि कानून का लगातार विरोध चल रहा है और जनता दल इसे लागू नहीं होने देगी।

यह भी पढ़ें: मौसम का मिजाज बदलते ही फरवरी में गर्म कपड़ों से बनी दूरी, फिर हाे सकती है बरसात

उड़ीसा से आए मूर्तिकार मुक्ति कांत ने बताया कि वह उड़ीसा से किसानों को समर्थन देने आए हैं। उड़ीसा के किसान भी किसान आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देते हैं। बताया कि वह आंदाेलन स्थल पर किसानाें की एक प्रतिमा बना रहे हैं। यह प्रतिमा किसानों की दुर्दशा को दिखाएगी। उन्हाेंने यह भी कहा कि जो हाल में कृषि कानून बनाए गए हैं वह किसानाें के लिए खतरनाक हैं। 17 दिन से वह गाजीपुर बॉर्डर पर हैं और प्रतिमा बना रहे हैं। प्रतिमा के बनने में एक सप्ताह का समय और लगेगा। बाेले कि जब यह प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएंगी ताे यह खुद ही दर्शाएंगी कि कानून कितना खतरनाक है। बताया कि यह प्रतिमाएं इस तरह से बनाई जा रही हैं जिन्हे देखकर काेई भी समझ सकेगा कि कृषि कानून किस तरह से किसानाें काे बर्बाद कर देगा।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग