बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एनडीआरएफ के तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी (एसडीआरएफ) स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स का गठन पहली बार हो रहा है। 8 वीं बटालियन गाजियाबाद में इन्हे ट्रेनिंग दी जाएगी। कभी कभी आपदा में एनडीआरएफ को पहुंचने में समय लगता है। ऐसे में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स पहले ही अपना काम शुरू कर सकेगी। एसडीआरएफ के जवानों को बताया जाएगा कि किस तरीके से लकड़ी के सामानों, प्लास्टिक बैरल को बाढ के आने पर या इस्तेमाल में लिया जा सकता है। वहीं बिल्डिंग और ट्रेन हादसों में कैसे मदद करनी है।