मामला गाजियाबाद का है, जहां के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में पुल निर्माण कार्य के दौरान लोहे के बड़े जाल का हिस्सा नेशनल हाईवे 24 पर गिर कर लटक गया। वहीं इस हादसे में एक मजदूर बाल-बाल बच गया। बता दें कि यह पुल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद एनएचएआई और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के आदेश दिए गए।