यह सब जानकारी गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्ण ने दी और बताया कि पुलिस ने जब नए सिरे से जांच शुरू की तो कुछ चीजें छुपी हुई थी । उन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस सुमित तक जा पहुंची । सबसे ज्यादा छात्रा के फोन की लोकेशन ने काम किया और उसके आधार पर पता चला कि सुमित ही वह शख्स था, जिससे छात्रा की सबसे ज्यादा बातें होती थी। सुमित ने कैमरे पर इकबालिया बयान दिया है। हालांकि, इकबालिया बयान में उसने यह कहा है कि उसे पता चल गया था कि छात्रा के 10 और बॉयफ्रेंड हैं। इसी वजह से उसने शादी करने से दूरी बना ली थी । आरोपी ने इसके बाद जो बताया वह बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी सुमित के मुताबिक उसने मेरठ के परतापुर ले जाकर छात्रा की छाती पर गाड़ी का टायर चढ़ा दिया । इसके बाद उसका चेहरा तक कुचलने की कोशिश की। अपनी नाबालिग प्रेमिका के दूसरे बॉयफ्रेंड के बारे में सुनने के बाद एक प्रेमी इतनी खौफनाक हत्या को अंजाम दे सकता है, यह किसी ने नहीं सोचा तक नहीं था। सुमित के साथ उसके पिता ने भी दिया था। उसके पिता समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित लड़की का परिवार सदमे में है। फिवहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी नाबालिग है,या बालिग। हालांकि उसके परिवार ने उसे नाबालिग बताया है।