गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भले ही बेखौफ बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हो, लेकिन उधर पुलिस भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए तमाम योजनाएं तैयार कर रही है । यही वजह है कि पुलिर हर दिन अलग अलग क्षेत्र और थानों में मुठभेड़ में बदमाशों को गिरा रही है। ताजा मामला गुरुवार देर रात देर रात का है। जहां निवाड़ी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।