1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ पर रेप की शिकायत करने वाली महिला की पुलिस ने जब्त की संपत्ति

पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके पति के घर की संपत्ति कुर्की कर ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 26 Apr 2018, 3:58 PM IST

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद की मसूरी पुलिस ने आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसके पति के घर की संपत्ति कुर्की कर ली है। हालांकि बताया जा रहा है कि महिला मसूरी इलाके की मिसल गढ़ी कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहती थी। वह पिछले काफी समय से फरार चल रही थी। पुलिस न्यायालय के आदेश के अनुसार उस मकान पर पहुंचे और जिस कमरे में वह रहती थी। उसका ताला तोड़कर कमरे में रखा सभी सामान को कुर्क कर लिया है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार में यह काम करने पर कटेगी अफसरों की सैलरी

जानकारी के अनुसार, 22 जून 2015 को लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति द्वारा आरोपित महिला की सहायता से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद यह मामला मीडिया में काफी छाया रहा और लगातार इसकी सुनवाई होती रही। आखिरकार इस पूरे मामले में अमिताभ ठाकुर को निर्दोष साबित कर दिया गया। जिसके बाद से उस महिला के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गई। लखनऊ पुलिस की अपराध शाखा की दलील पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छवि अस्थाना ने आरोपी दंपति की संपत्ति कुर्क किए जाने के आदेश दिए थे। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: खनन माफियाओं ने तहसीलदार पर किया पथराव, माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि अमिताभ ठाकुर पर आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गाजियाबाद पुलिस को उसकी संपत्ति कुर्क किए जाने का आदेश मिला था। जिसके आधार पर आरोपी महिला की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि वह महिला मिसल गढ़ी स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। पिछले काफी दिन से वह फरार है और उसके कमरे में मिले सामान को कुर्क कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए डीएम ने दिए ये निर्देश