2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल पर शराब पीकर हुड़दंगई, सड़कों पर गाड़ी दौड़ाना पड़ेगा महंगा, बिना इजाजत पार्टी पर प्रतिबंध

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के उद्देश्य से जो रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी है। इसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 31 Dec 2021, 2:09 PM IST

party-dance-night.jpg

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना, सड़कों पर गाड़ी दौड़ाना और बिना इजाजत के पार्टी करना लोगों को महंगा साबित हो सकता है। इस बार नए साल पर गाजियाबाद पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। गाजियाबाद के एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से हर इलाके में चौराहों और गलियों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिसकर्मी रात्रि कर्फ्यू का भी पूरी तरह से पालन कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इतना ही नहीं एसएसपी खुद भी हर इलाके का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें : New Year 2022: नोएडा में करना चाहते हैं न्यू ईयर पार्टी, तो ऐसे मिलेगी प्रशासन से अनुमति

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के उद्देश्य से जो रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी है। इसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। होटल रेस्टोरेंट में भी जो नए साल के जश्न के लिए पार्टी का आयोजन किया जाएगा। उन्हें भी इसकी इजाजत लेनी होगी और कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए 11:00 बजे से पहले ही सभी आयोजनों को पूरा किया जाएगा। यदि कोई इस का उल्लंघन करता पाया गया तो आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि नए साल पर शराब पीकर जो लोग सड़क पर हुड़दंग काटते हैं और मोहल्ले की गलियों में तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर हुड़दंग मचाते हैं। तो उन पर भी इस बार पूरी तरह से पाबंदी रहेगी कोई भी आयोजन बिना इजाजत के नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई आयोजन कर रहा है और पुलिस पहुंचती है तो पुलिस को अनुमति पत्र दिखाना बेहद आवश्यक है। यदि अनुमति पत्र नहीं मिला तो आयोजक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : New Year 2022 पर अपने दोस्तों, परिवारजनों और रिश्तेदारों को भेजे ये Greeting Card और Wall Paper

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि 10:00 बजे तक शराब के ठेके बंद कर दिए जाएंगे और इजाजत के बावजूद कोई भी पार्टी 11:00 बजे के बाद नहीं चलने दी जाएगी। जो लोग भी इसका उल्लंघन करते पाए जाएंगे। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से एसएसपी ने फरमान जारी किया है। यह साफ है कि रात्रिकालीन कर्फ्यू इस बार नए साल की पार्टी के जश्न पर भारी पड़ेगा।