19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: मदद के लिए उठ रहे हाथ, 150 परिवारों को बांटा गया राशन

Highlights . इंदिरापुरम इलाके स्थित झुग्गी झोपड़ियों में बांटा गया राशन. डेढ़ सौ गरीब मजदूरों के परिवार को उपलब्ध कराया गया राशन
less than 1 minute read
Google source verification
unnati.png

गाजियाबाद। लॉकडाउन की वजह से मजदूर और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार भी इनकी हरसंभव मदद के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा तमाम सामाजिक संगठन और पुलिस प्रशासन भी लोगों की मदद करने में जुटा है। जरूरतमंदों लोगों को खाने का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार को इंदिरापुरम इलाके में एक सामाजिक सेवी संस्था की तरफ से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 150 परिवार के लोगों को राशन वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें: Lockdown: यह है मददगार पुलिस, लोनी में फंसे 20 परिवार के पास राशन लेकर पहुंची पुलिस


वकील व समाजसेवी प्रीति चौधरी ने बताया कि दिहाड़ी करने वाले मजदूर और गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया ऐसे मजदूरों की समस्या को ध्यान में रखते हुए संस्था क तरफ से शनिवार को इंदिरापुरम इलाके स्थित झुग्गी झोपड़ियों में 150 मजदूरों और उनके बच्चों के लिए राशन वितरित किया गया है। साथ ही यहां रहने वाले सभी मजदूरों और उनके बच्चों को कोरोना वायरस से बचने के तमाम उपाय बताए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर से अपने घर पैदल लौट रहे लोगों को भी शनिवार सुबह संस्था की तरफ से लालकुआं पर खाने के पैकेट वितरित किए गए। प्रीति चौधरी ने बताया कि मुश्किल घड़ी में मजदूरों को जरुरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: बाहरी लोगों के आने पर लगी रोक, युवा बन रहे दूसरों के लिए मिसाल

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग