शुक्रवार को परिजनों सहित तीन दर्जन लोगों ने रामगढ़ बस स्टैण्ड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाया, लेकिन वे किशोरी की बरामदगी के पश्चात ही सड़क से हटने पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने अशोक कुमार, रवि कुमार, देवराज, मोहनलाल, प्रेम, रानी व गुड्डी देवी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर बीस मिनट बाद जाम खुलवाया।