
गाजियाबाद. हिंदी सिनेमा 'शोले' में वीरू का रोल तो आपको याद होगा। इसमें वीरू की भूमिका में धर्मेन्द्र अपनी बसंती (हेमा मालिनी) से शादी की बात मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ कर बुढ़िया मौसी को अपनी मांगे मानने के लिए विवश कर दिया था। फिल्म का ये नजारा दर्शकों को भी खूब पसंद आया। लेकिन ऐसा ही एक नजारा जब गाजियाबाद के लोनी में दिखा तो योगी की पुलिस मौसी की तरह बेबस नजर आई। दरअसल, यहां पर चिरोड़ी गांव में समाजवादी पार्टी के नेता गांव की समस्याओं को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस प्रशासन तक ये बात पहुंचते ही अधिकारों को होश उड़ गए। आनन-फनन में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखर इस नेता ने कूदकर आत्महत्या की चेतावनी दी। इसके बाद इस सपा नेता के समर्थकों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
यह आश्वासन मिलने पर नेता उतरा टंकी से
गांव में एक माह में पेयजल संकट का समाधान कराए जाने के आश्वासन पर सपा नेता नीचे उतरा। लेकिन नीचे उतरते ही वह गिरफ्तारी के डर से वहां से निकल गया। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। सुबह करीब साढ़े दस बजे सपा नेता और अन्य कार्यकर्ता चिरोड़ी बंथला रोड पर जमा हुए । इसके बाद इन लोगों ने रोड जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, इस विरोध के दौरान समाजवादी पार्टी का एक नेता पानी की टंकी पर चढ़कर गांव की पेयजल समस्या, नालों और तालाबों की साफ-सफाई आदि समस्याओं पर रोष व्यक्त किया।
इसलिए बढ़ा नेता जी का गुस्सा
गांव वालों और सपा नेता का आरोप है कि करीब आठ साल पहले जल निगम ने गांव के लोगों को पानी की सप्लाई देने के लिए टंकी का निर्माण कराया था, लेकिन यहां 4 वर्ष से ट्यूबवेल खराब पड़ी है। जल निगम की इस लापरवाही की वजह से गांव के लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। गौरतलब है कि गांव के लोग समरसेविल और हैंडपंपों पर निर्भर हैं। इसके अलावा लम्बे समय से गांव के नालों और तालाबों की सफाई नहीं हुई है। जब मामला बढ़ा तो पुलिस, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह भी मौके पर पहुंची। इसके बाद इन अधिकारियों ने एक माह के भीतर ट्यूबवेल ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर सपा नेता नीचे उतारा। नीचे उतरते ही गिरफ्तारी के डर से सपा नेता वहां से चुपके से निकल गया। वहीं, इस पूरे घटनाक्रिम पर सीओ दुर्गेश कुमार सिंह का कहना कि घटना को अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। आशा है कि गांव की सभी समस्याओं को निस्तारण जल्द हो जाएगा।
Published on:
17 May 2018, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.