बता दें कि दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत करीब 82 किमी कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसमें गाजियाबाद में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर पर काम प्राथमकिता के आधार पर किया जा रहा है। इस पर ट्रैक और वायडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रीफिकेशन का काम चल रहा है। प्राथमिक खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन होंगे।