डॉक्टरों के मुताबिक दोगोली हाथ में और एक गोली पेट में लगी है। चार घंटे तक ऑपरेशन किए जाने के बाद फिलहाल उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी छोटी और बड़ी आंत में गंभीर चोट आई हैं। इसके अलावा खून भी काफी बह चुका है, इसलिए अगले चार पांच दिन स्थिति गंभीर है। डॉक्टरों की टीम लगातार सेहत पर नजर बनाए हुए है। उधर पुलिस की चार टीमें हमलावरों के लिए दबिश दे रही है।