गाजियाबाद। जैसे-जैसे चुनाव नजदिक आते हैं नेताओं की जबान भी मचलने लगती है औऱ कई बार कुछ ऐसा बोल जाते हैं जो विवादकी वजह बन जाती है। एक बार फिर सपा नेता रामगोपाल यादव के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सपा नेता रामगोपाल यादव ने शिवपाल यादव पर टिप्पणी की थी। कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजर रही है। जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है और उन्होंने सपा नेता रामगोपाल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।