26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की खिंचाई

शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ऐसी-ऐसी बातें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 29 Aug 2018, 5:38 PM IST

shivpal yadav

शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर की खिंचाई

गाजियाबाद. शिवपाल के समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने के ऐलान के साथ ही राजनीतिक हलकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी गहमा-गहमी बढ़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स शिवपाल के इस फैसले की न सिर्फ आलोचना कर रहे हैं, बल्कि कुछ लोग उनके पुराने बयानों के साथ उन पर तंज भी कस रह हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि समाजवादी पार्टी में जो दो फाड़ हुआ है। इसके पीछे भाजपा और अमित शाह है। इनके इशारे पर ही शिवपाल से सपा-बसपा गठबंघन की हवा निकालने के लिए नई पार्टी बनाने का ऐला किया है। लिहाजा, कुछ लोग शिवपाल को भाजपा का एजेंट भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर दंगे के 5वीं बरसी पर पीड़ितों ने कही ऐसी बात कि भाजपा के पैरों तले से खिसक जाएगी जमीन

शिवपाल के नई पार्टी के ऐलान वाले पोस्ट पर इस-इस तरह के आए कमेंट्स
ट्विटर पर एजाज खान नामक एक यूजर ने लिखा है कि समाजवादी सेकुलर मोर्चे के बजाय समाजवादी अवशेष मोर्चा बनाना चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी का कूड़ा-करकट सब पार्टी से बाहर जा चुका है।
अब वह सारी गंदगी इसी मोर्चे में आ जाएगी। वह आगे लिखते है कि कृपया अमर सिंह को भी साथ ले लें, क्योंकि वह अकेले पड़ गए है और आपकी तरह भाजपा में उनकी दाल भी नहीं गल रही है।

अखिलश को नमाजी कहने पर अमर सिंह के खिलाफ इस सपा नेता ने दिया हैरान करने वाला बयान

लोगों नेशिवपाल को याद दिए पुराने बयान

एक और ट्विटर यूजर मधुसुदन ने लिखा है कि अब समाजवादी पार्टी के पतन का समय आ गया है। वहीं, Focus_Governance नामक एक यूजर ने शिवपाल यादव के पुराने बयान को उद्धृत कर पूछा है कि क्या हुआ उन वादों का जो आप अपने बड़े भाई के लिए किया था कि कभी भैया को छोड़कर नहीं जाउंगा। इसके अलावा उन्होंने लिखा है कि ये सेक्यूलर मोर्चा क्या है, जो शिवपाल यादव ने किनारे लगाए गए अपने दो चार नेताओं के साथ बनाया है। इसके आगे वे लिखते है कि मोदी, शाह और योगी ने शिवपाल को मूर्ख बना दिया है। वहीं, एक और यूजर आरिफुद्दीन ने लिखा है, शाह के नेतृत्व में सेक्यूलर मोर्चा ।
‏

यह भी पढ़ेंः मायावती ने इस नेता को राखी बांधकर बनाया भाई, सियासी गलियारे में मचा हड़कंप

वहीं, रामतरण जैन नामक एक बुजुर्ग ट्विटर यूजर ने विखा है कि शिवपाल आपका समय जा चुका है। आपके लिए ये अच्छा होगा कि आप अकिलेश के साथ ही रहें। इसके अलावा अजय मिश्रा नामक एक ट्विटर ने शिवपाल की पार्टी के नाम पर तंज कसते हुए कहा है, क्या अखिलेश सांप्रदायिक पार्टी चला रहे थे। Tapesh Kaul नामक एक यूजर ने ट्वीट किया है कि ये सब अमित शाह के निर्देशन में की ओर से लिखित और बनाई गई पार्टी। इसके अलावा शेख वासिम ने लिखा है कि यही तो है बीजेपी के एजेंट।

दरअसल, गुरुवार को शिवपाल यादव ने ट्विटर कर लिखा कि मैंने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया है। जिन लोगों का समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है। वह हमारे साथ आ सकते हैं। इसके अलावा शिवपाल ने दावा किया कि वह अपने साथ छोटे दलों को भी लेकर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग