30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल यादव अखिलेश पर बोले-जो अपने बाप का सगा नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा

गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे शिवपाल सपा-बसपा-रालोद गठबंधन समेत अन्य पार्टियों पर भी तंज कसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2019, 11:17 AM IST

shivpal

शिवपाल यादव अखिलेश पर बोले-जो अपने बाप का सगा नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा

गाजियाबाद. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। पश्चिमी यूपी में पीएम मोदी, सीएम योगी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह जनसभा कर वोट मांग रहे तो वहीं प्रियंका गांधी, ज्योतीरादित्य सिंधिया, अखिलेश, मायावती, अजीत सिंह समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी रैली कर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव गाजियाबाद लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी सेवाराम कसाना के समर्थन में रैली को संबोधित करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरचार्ज को छोड़कर बकाया बिजली का बिल जमा होते ही उपभोक्ताओं के लिए खड़ी हो गई मुसीबत, जमा करने है और रुपये

गाजियाबाद लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया आैर पीस पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सेवाराम कसाना अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भोपुरा क्षेत्र में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे थे। यहां उन्होंने बसपा-सपा-रालोद गठबंधन, भाजपा समेत सभी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में भाजपा ने देश की जनता को परेशान करने के सिवा कुछ नहीं किया। नोटबबंदी, जीएसटी ने जैसे कानून लाकर भाजपा ने आम आदमी को परेशान किया है। किसानों और युवाओं से किए गए वादे हवा-हवाई रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी जानते है कि अखिलेश ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया, इसपर कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। शायद अखिलेश भूल रहा हैं कि वह सीएम मेरी व नेताजी की बदौलत बने थे। उन्होंने कहा कि जो वादे मायावती कर रही हैं, वह भरोसे लायक नहीं हैं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो आदमी अपने बाप का न हुआ, वह जनता का क्या सगा होगा।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: रोड शो के दौरान भिड़े रालोद और भाजपाइ, गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट