26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्यूटी पर इस हालत में दरोगा को देखकर सभी की फटी की फटी रह गई निगाहें, देखें VIDEO

एसएसपी कार्यालय में कुर्सी पर सोते हुए ड्यूटी पर तैनात दरोगा का वीडियो हुआ वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Sep 2018, 6:35 PM IST

Ghaziabad Police

ड्यूटी पर इस हालत में दरोगा को देखकर सभी की फटी की फटी रह गई निगाहें

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में भले ही काफी बदलाव के प्रयास किए हों, लेकिन जमीनी हालात देखकर तो ऐसा लगता है कि अब भी पुलिसकर्मियों की सोच में बदलाव नहीं आया है। ऐसा लगता है, जैसे कि कुछ पुलिसकर्मियों यह तय कर लिया है कि उनका वही पुराना ढर्रा रहेगा । इसका एक जीता जागता उदाहरण दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला, जब एसएसपी कार्यालय में ही एक जिम्मेदार अफसर जो वाचक कार्यालय का इंचार्ज है । वह कुर्सी पर इस तरह अपनी नींद पूरी करते नजर आए, मानो वह अपने घर में ही सो रहे हो ।

यह भी पढ़ें- लिव-इन में रहने वाले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ किया ऐसा काम, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

यह भी पढ़ें- दरिंदा 5 वर्ष की बच्ची से कर रहा था मुंह काला, जब लोगों ने सुनी बच्ची की चींख तो किया ये काम

यह भी पढ़ें- नोएडा घूमने आई किशोरी के साथ हैवान मौसा चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म,जब हुआ खुलासा तो...

यह दरोगा अपनी ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद भी उसी कुर्सी पर ही भरपूर नींद निकालने में लग रहे रहे। तभी किसी ने दरोगा का यह वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल हो गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस वीडियो को देखकर भले ही आम आदमी यह सोच रहे हों कि इन दरोगा अपनी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही बरत रहे हैं, लेकिन इनके आला अधिकारी इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इस बारे में पुलिस के आला अधिकारियों से भी इसका जवाब मांगा गया। लेकिन इस पर सभी अधिकारी चुप्पी साधे दिखाई दिए। बहराल ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद अगर एसएसपी कार्यालय में ही कोई जिम्मेदार अफसर सो जाएंगे तो जिले और शहर की रक्षा कौन करेगा। लिहाजा. ड्यूटी पर इस तरह सोना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। यानी योगी राज में भी पुलिसकर्मी कितना अलर्ट है, यह इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग