3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 6 की मौके पर मौत

घायलों की हालत चिंताजनक, अस्पताल में चल रहा ईलाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:44 AM IST

accident

तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 6 की मौके पर मौत

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर एक गाड़ी अनियंत्रित हो कर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमे बड़ा हादसा हो गया और 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : ...तो नोएडा में नहीं बन पाएगा डंपिंग ग्राउंड, लोगों को मिला सीएम का समर्थन

घटना आज सुबह की है जब एक इक्को कार में करीब एक दर्जन लोग सवार हो कर दिल्ली से संभल जा रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी जिसकी वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और अचानक कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी।

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः सॉल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्ता, एेसे करते थे बायाेमैट्रिक सिस्टम काे हैक
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद आस-पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने घायल चार युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया,जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शवों की पहचान में लगी हुई है। सभी मृतक संभल के ही बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर पर बीजेपी को झटका, धर्म संसद में संतों ने कह दी इतनी बड़ी बात, 2019 में हो सकती है मुश्किल

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें रोड पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बस में सवार कई लोग घयाल हो गए थे।

ये भी पढ़ें : आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को मिलेगी नौकरी

ये भी पढ़ें : BIG BREAKING: सैकड़ों यात्रियों पर रातभर मंडराता रहा मौत का साया, टूटी पटरी से गुजर गईं कई ट्रेनें