जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी इलाके की थाना लोनी बॉर्डर इलाके की इंदिरा पुरी लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में कुछ लोग पानी निकासी के लिए नाली बना रहे थे। जिसे लेकर पीछे से निकलने वाले पानी को रोका गया था । लेकिन यह बात वही रहने वाले सपा नेता को नागवार गुजरी और नाली रोके जाने वाले लोगों पर जोरदार हमला कर दिया। इतना ही नहीं जिस पक्ष पर हमला किया गया। उनका कहना है कि सपा नेता अपनी दबंगई दिखाते हुए अपने कुछ साथियों के साथ खुलेआम लाठी-डंडों से हमला ही नहीं किया गया। बल्कि, तलवार और बंदूक भी निकाल ली। इस दौरान सपा नेता ने अपने साथ लाए एक तलवार एवं लाठी डंडे और लोहे की रॉड से काले खां पुत्र इशाक अहमद, वकीला पत्नी काले खां, इमरान पुत्र काले खां, फुरकान पुत्र काले खां , शाहरुख पुत्र काले खां, इरफान पुत्र काले खां, चांद पुत्र काले खां पर हमला कर दिया। इस दौरान इस परिवार के सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए । आरोप है कि सपा नेता ने अपने साथ लाए अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी को जमकर पीटा।